Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रक से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

1 month ago
बीकानेर: ट्रक से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: ट्रक से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में गांधी प्याऊ के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खारी चारणान निवासी राधाकिशन पुत्र नत्थूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका 21 वर्षीय छोटा भाई त्रिलोक मेघवाल दिल्ली में मार्बल का काम करता था और 14 जून को बीकानेर आया हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार उसी रात करीब 8 से 9 बजे के बीच त्रिलोक गांव निवासी भैराराम की मोटरसाइकिल लेकर बीकानेर के लिए रवाना हुआ था। रात करीब 9:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांधी प्याऊ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर वहां ट्रक नंबर आरजे 07 जीडी 2111 खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर लहरा रहा था और अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई।

हादसे में त्रिलोक के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। नाल पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई विक्रम सिंह को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: