Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तूफान में बेकाबू हुई बाइक, बस से टकराई, युवक की मौत

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: तूफान में बेकाबू हुई बाइक, बस से टकराई, युवक की मौत

बीकानेर: तूफान में बेकाबू हुई बाइक, बस से टकराई, युवक की मौत

बीकानेर। महाजन-सरदारशहर लिंक रोड पर रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा ढाणी छिल्ला के पास हुआ, जहां तेज तूफान के दौरान बाइक बेकाबू होकर एक बस से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, शेरपुरा निवासी भगवानदास का बेटा जगदीश प्रसाद अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं।

इसी दौरान ढाणी छिल्ला के पास जगदीश की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जगदीश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश खेत में पड़ी फसल को ढकने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: