Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

1 week ago
बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बीकानेर। नोखा-नागौर रोड स्थित एनएच-62 बाईपास पर शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चरकड़ा गांव के पास हुई, जब बाइक अचानक सड़क पर पशु आ जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नागौर जिले के जानेवा निवासी विक्रम जाट (19) और मूलसिंह कादरपुरा नागौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रम जाट को मृत घोषित कर दिया।

मूलसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से नागौर जिले से देशनोक की ओर जा रहे थे। चरकड़ा गांव के पास बाईपास पर अचानक एक पशु सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक विक्रम जाट के शव को नोखा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: