Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, सेवा आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियां

rk
6 hours ago
सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, सेवा आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियां
सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन, सेवा आश्रम के बच्चों संग बांटी खुशियां
 
बीकानेर। We Are फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर मुस्कान खत्री ने अपने पुत्र का जन्मदिन सेवा आश्रम के बच्चों के साथ अत्यंत सादगी, अपनत्व और सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मुंह मीठा करवा कर, विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा उन्हें मिठाइयां, उपहार और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
 
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उन्हें समाज से जुड़ाव का एहसास कराना था। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, जिससे पूरा माहौल भावुक और आनंदमय बन गया।
 
We Are founndation की फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा कि “सेवा आश्रम के बच्चे हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें प्यार, सम्मान और सही अवसर देना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बढ़ाने वाला बताया।
 
इस कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना, मुस्कान खत्री, शीतल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया। अंत में सभी ने इस तरह के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: