Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कल होगी विश्नोई बिजनेस समिट, 500 से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

Bansal
2 weeks ago
कल होगी विश्नोई बिजनेस समिट, 500 से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल, जोधपुर एवं राजाराम धारणिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर को बिश्नोई बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राजाराम धारणिया फोरव्हील्स शोरूम में आयोजित होगा, जिसमें बीकानेर तथा नोखा क्षेत्र के लगभग 500 बिश्नोई व्यवसाई व उद्यमी भाग लेंगे। समिट की अध्यक्षता बिश्नोई समाज के वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी राजाराम धारणिया करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी देवेंद्र भादू होंगे। 


समिट के प्रमुख बिंदु एवं उद्देश्य
नेटवर्किंग एवं अनुभव साझा करना 
विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी परस्पर परिचय एवं नेटवर्किंग के माध्यम से अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करेंगे, जिससे युवा उद्यमियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
सरकारी योजनाएं एवं कानूनी जानकारी- व्यापार एवं उद्योग जगत के अधिकारी उद्योग से संबंधित सरकारी योजनाओं, नियमों तथा कानूनी अनुपालना (कंप्लायंस) की विस्तृत जानकारी देंगे।
वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग परामर्श- बैंक अधिकारी युवा उद्यमियों को व्यवसाय हेतु उपलब्ध सरकारी वित्तीय योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
अनुभव एवं आधुनिक तकनीक का समन्वय- जहां वरिष्ठ उद्यमी अपने समय के संघर्षों, चुनौतियों एवं अनुभवों से अवगत कराएंगे, वहीं युवा उद्यमी आधुनिक तकनीक , व्यवसायिक शिक्षा, स्टार्टअप तथा वैश्विक बाजार की वर्तमान मांग जैसे विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे।
बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन व एक्सपो 2026- काउंसिल के पदाधिकारी आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाले बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन में बिश्नोई समाज के योगदान पर चर्चा की जाएगी।
पर्यावरण हितैषी एवं सतत व्यवसाय- वरिष्ठ समाजसेवी व्यापार के साथ-साथ गुरु जांभोजी की पवित्र शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों के पालन पर बल देंगे, जिससे व्यवसाय को पर्यावरण के अनुकूल और सतत (सस्टेनेबल) बनाया जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: