भाजपा ने बीकानेर के नेताओं को बनाया प्रभारी, सौंपी अहम जिम्मेवारी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नेताओं को भाजपा ने पंचायतीराज चुनावों को लेकर अहम जिममेवारी सौंपी है। बीकानेर के विधायक सहित अन्य कई नेताओं को यह जिम्मेवारी दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हर जिले के लिए दो-दो चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें बीकानेर के नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को श्रीगंगानगर का प्रभारी बनाया गया है। विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को झुंझुनूं की कमान मिली है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक पारीक को हनुमानगढ़ भेजा गया है। यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका को चूरू का जिम्मा दिया गया है। पूर्व शहर जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत को नागौर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ