Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी भव्य बधाई

Bansal
1 month ago
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी भव्य बधाई

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी भव्य बधाई
एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ का बीकानेर आगमन पर स्वागत किया 
बीकानेर  01 अगस्त 2026 केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान होने की गौरवमयी उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि इस ऐतिहासिक और अकादमिक उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर अपनी आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आज बीकानेर आने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने इस अवसर पर कहा कि अर्जुन राम मेघवाल जी का यह सम्मान केवल उनका ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
इस हर्ष के अवसर पर केंद्रीय मंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में 
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़,डॉक्टर सत्यनारायण आचार्य भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य,याम सिंह हाडला – भाजपा जिला महामंत्री,एडवोकेट अशोक प्रजापत – जिला उपाध्यक्ष
 प्रकाश मेघवाल – जिला मंडल अध्यक्ष,संतोष महाराज,अनिल शुक्ला ,अर्जुन कुमावत – वरिष्ठ नेता
इनके साथ ही बड़ी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जन उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री महोदय को उनके इस विशेष सम्मान पर अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य व लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: