Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

उत्साह के साथ सीएम शर्मा को भाजपा नेताओं ने किया जयपुर के लिए रवाना

rk
1 week ago
उत्साह के साथ सीएम शर्मा को भाजपा नेताओं ने किया जयपुर के लिए रवाना

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर दौरे के पश्चात नाल हवाई अड्डे से जयपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के बीकानेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रवाना होने से पूर्व नाल हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं मिथिलेश गौतम, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक जेठानंद व्यास, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जैना महाराज एवं सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर प्रवास, सीमा क्षेत्र के कार्यक्रमों में सहभागिता एवं संगठन को दिए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है, जिससे आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।

 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: