Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: एक बार फिर चर्चा में भाजपा महापौर प्रत्याशी की पोस्ट और वीडियो, कही ये बड़ी बात

Bansal
16 hours ago
बीकानेर: एक बार फिर चर्चा में भाजपा महापौर प्रत्याशी की पोस्ट और वीडियो, कही ये बड़ी बात

बीकानेर: एक बार फिर चर्चा में भाजपा महापौर प्रत्याशी की पोस्ट और वीडियो, कही ये बड़ी बात 

बीकानेर। नगर निगम महापौर का चुनाव अब रोमांचक हो गया है। भाजपा से जहां डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत मैदान में है तो वहीं कांग्रेस से अनिल कल्ला है। कांग्रेस के पास 80 में से 42 पार्षद है तो भाजपा के पास ये आंकड़ा 27 का है। जादुई आंकड़े के लिए भी 41 की ही आवश्यकता है। लेकिन इसके बावजूद मुकाबला अब रोचक हो गया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हर रोज सोशल मीडिया पर आ रही भाजपा प्रत्याशी की पोस्ट है। बीते दिन की शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत की ओर से 8 निर्दलीय पार्षदों की फोटो पोस्ट कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। वहीं रविवार सुबह भी 51+ की पोस्ट डालकर एक बार फिर मुकाबला और चर्चाओं को रोचक बना दिया है। इतना ही नहीं कुछ ही देर में लाइव आकर जमकर निशाना भी साधा। इस लाइव वीडियो में उन्होंने कहा कि अनिल कल्ला मेरे मित्र है भाई है। लम्बे समय से अच्छे संबंध रहे है। लेकिन आपको महापौर का चयन करना है। आपको ऐसे आदमी का चयन करना है जिसके पास विजन हो। सरकार से पैसा लाने की क्षमता हो। इतना ही नहीं वीडियो के दौरान उन्होंने अनिल कल्ला को चुनौती देते हुए कहा कि बीकानेर के विजन को लेकर डॉक्युमेंट पेश करे। संभव हो तो लाइव बहस करें। इसकी चुनौती देता हु। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोगों और पार्षदों को बताना चाहता हूं की स्थानीय निकाय चुनाव राजनैतिक दलों से ऊपर उठकर होते है। इस बार भी 10 निर्दलीयों को चुना है। उन्होंने 80 वार्डों के पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि जब आप वार्डों में गए विकास के वादें किए। आपने जो सपने देखे है उसको पूरा करना है। 

Image

सुबह फेसबुक पर लगाई पोस्ट 

कल्ला परिवार पर साधा निशाना 
उन्होंने कल्ला परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि  राजनीतिक परिवार पिछले 45 साल से राजनीति में है। उन्होंने कभी विकास के बारे में सोचा नहीं है। अगर फिर से दलीय बहुमत के आधार पर ऐसे आदमी का चयन हो जाएगा तो आने वाले 5 सालों में ये शहर 50 साल पीछे चला जाएगा। क्योंकि आपने पिछले 46 साल से उनको देखा है। शहर के हित, उनके बोर्ड और सभापति को आपने देखा है। आपने उनके मंत्री कार्यकाल देखा है की उन्होंने क्या किया है। सभी पार्षदों को भरोसा दिलाता हूं की बिना किसी भेदभाव के सभी के सपने पूरे करने की कोशिश करूँगा। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: