भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भाजपा को मिली हार, पीके ने किया खेला
खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन की परंपरागत सीट पर भाजपा को वर्षों बाद हार का मुंह देखने को मिला। इससे पहले लगातार पांच बार से नितिन नवीन इस सीट से विधायक रहे है लेकिन राज्यसभा सांसद बनने के बाद नवीन को यह सीट छोडऩी पड़ी थी ।जिस पर अब चुनाव हुआ तो भाजपा के साथ पीके ने खेला कर दिया। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं।
एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है। बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ