Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भाजपा ने बदला खेल, 27 से पहुंची बहुमत तक, आखिर कहां हो गयी कांग्रेस से चूक

Bansal
6 hours ago
भाजपा ने बदला खेल, 27 से पहुंची बहुमत तक, आखिर कहां हो गयी कांग्रेस से चूक

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महापौर में 50 वोट लेकर उत्साहित कांग्रेसी एक ही दिन में निराश नजर आए। कल अनिल कल्ला को मेयर के लिए बहुमत से 8 वोट ज्यादा मिले जबकि आज हुए उप महापौर के चुनाव में कांग्रेस अपने खुद के भी वोट नहीं ले पायी। भाजपा जो कि 27 वोट के साथ करीब-करीब चुनाव में पहले ही हार मान चुकी थी लेकिन करिश्मे ने भाजपा को एक संजीवनी दी है। माना जा रहा है कि उप महापौर के लिए कांग्रेस के अंदरूनी खींचतान ने भाजपा को मौका दे दिया। 

 


भाजपा ने 27 पार्षदों के वोटों के सहारे अपने युवा नेता पंकज गहलोत को मैदान में उतारा। जवाब में कांग्रेस ने नसीम बानो को उतारा। करीब ढ़ाई बजे वोटिंग शुरू हुई तो दोनो पार्टियों के समर्थकों ने जबरदस्ती नारेबाजी की। एक तरफ भगवान श्रीराम, महादेव के उद्घोष हो रहे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार बी.डी.कल्ला के लिए नारेबाजी कर रहे थे। वोटिंग शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद क्रमवार आए। सभी 80 पार्षदों ने अपने वोट का प्रयोग किया। भाजपा के पास अपने 27 वोट थे और कुछ निर्दलीयों का समर्थन था। वहीं कांग्रेस अपने दम पर बहुमत से आगे 42 के साथ थी। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती कम नहीं थी। भाजपा ने युवा और तेज तर्रार पंकज गहलोत को मैदान में उतारा। पंकज की छवि और व्यवहार के चलते भाजपा के साथ-साथ कुछ निर्दलीयों ने पक्ष में किया गया। जिसके बाद बहुमत के आंकड़े के लिए अपने संपर्क सूत्र घुमाए गए ओर बहुमत का आंकड़े तक पहुंचा गया। भाजपा को इसी के चलते 27 से 40 वोट मिल गए। जबकि कांग्रेस 38 पर रूक गयी। वहीं एक वोट नोटा को दिया गया। जबकि एक खारिज हो गया। ऐसे में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान उन्हें ले डूबी। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: