Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: भाजपा के युवा नेता के साथ मारपीट, कैंपर से कुचलने की कोशिश का आरोप

rk
4 months ago
बीकानेर: भाजपा के युवा नेता के साथ मारपीट, कैंपर से कुचलने की कोशिश का आरोप

बीकानेर: भाजपा के युवा नेता के साथ मारपीट, कैंपर से कुचलने की कोशिश का आरोप

खुलासा न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़ थाने में 4 फरवरी की रात भाजपा के एक युवा नेता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी 29 वर्षीय भाजपा युवा नेता महेंद्रसिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 फरवरी 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त अहमद काजी के साथ बीकानेर से लौट रहा था। इसी दौरान सेसोमू स्कूल के पास सर्विस रोड पर उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर चाय पीने के लिए रुक गए। तभी सामने से आ रही एक स्कूटी पर सवार तीन जनों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। परिवादी के अनुसार जब उसने मोमासर बास निवासी स्कूटी सवार मिंटूसिंह पुत्र शिवसिंह राजपूत व उसके साथियों को उलाहना दिया, तो स्कूटी सवार ने अपने परिचित रामसिंहसर (सरदारशहर) निवासी रामनिवास सारण, बीझासर निवासी अशोक और श्रीडूंगरगढ़ निवासी भानीनाथ सिद्ध को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने गालियां दीं और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

परिवादी ने बताया कि रामनिवास और अशोक ने अपनी कैंपर गाड़ी में सवार होकर जान से मारने की नीयत से उसे टक्कर मारी और करीब 150 फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे उसके पैरों और कुल्हे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए अहमद काजी के साथ भी मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: