Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: बाजार की कई दुकानो में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

rk
2 months ago
बीकानेर: बाजार की कई दुकानो में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

बीकानेर: बाजार की कई दुकानो में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान 

खुलासा ऑनलाइन । बीकानेर जिले के महाजन कस्बे के अरजनसर मुख्य बाजार में मनिहारी की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग को फैलने से रोकने में सफलता पाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया, जिससे आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका और बड़ी दुर्घटना टल गई

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: