Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर:  इतने घंटे तक बंद रहेगा सांखला रेल फाटक,  ये है वजह

Sankhla railway gate will remain closed, this is the reason

1 month ago
बीकानेर:  इतने घंटे तक बंद रहेगा सांखला रेल फाटक,  ये है वजह

बीकानेर:  इतने घंटे तक बंद रहेगा सांखला रेल फाटक,  ये है वजह 

बीकानेर। रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम (ओएचई) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर रेल मंडल ने अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में लालगढ़-बीकानेर रेल खंड पर स्थित फाटक संख्या 141 (सांखला फाटक) पर विशेष अनुरक्षण कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह फाटक निर्धारित अवधि तक पूरी तरह बंद रहेगा। लालगढ़-बीकानेर रेल खंड पर ओएचई मास्ट 323/15-16 के पास स्थित फाटक संख्या 141, जिसे स्थानीय लोग सांखला फाटक के नाम से जानते हैं, पर तकनीकी अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

यह कार्य रेलवे संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से लेकर 12 फरवरी की रात 12 बजे तक, यानी कुल लगभग 42 घंटे तक यह फाटक वाहनों और आमजन के आवागमन के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की सड़क पार आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए स्पष्ट वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। आवागमन हेतु चालक ओएचई मास्ट 323/13-14 पर स्थित फाटक संख्या 140 (कोटगेट फाटक) का उपयोग करें। यही मार्ग इस अवधि में मुख्य डायवर्जन के रूप में काम करेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: