Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: जन्मदिन पर पक्षियों की सेवा, भीषण गर्मी में लगाए 21 पानी के पालसिये

3 months ago
बीकानेर: जन्मदिन पर पक्षियों की सेवा, भीषण गर्मी में लगाए 21 पानी के पालसिये

बीकानेर: जन्मदिन पर पक्षियों की सेवा, भीषण गर्मी में लगाए 21 पानी के पालसिये

बीकानेर, 21 अप्रैल 2026। श्री जाहेरवीर गोगाजी चौहान संघर्ष समिति बीकानेर के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पब्लिक पार्क स्थित शनि मंदिर के पीछे भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था की गई।

इस दौरान संस्था की ओर से 21 पानी के पालसिये लगाए गए, ताकि तेज गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इस मौके पर देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के साथ मनाना सबसे बड़ा संतोष देता है और पक्षियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

संस्थापक दयाल सिंह भाटी ने कहा कि जहां इंसान अपने लिए व्यवस्था कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षी पूरी तरह मानव पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

प्रदेश प्रवक्ता कर्णपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इससे जो सुकून मिलता है, वह किसी वरदान से कम नहीं होता।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने देवेंद्र सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर सतर्यगण सुमेर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, राम सिंह भाटी, विजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, श्रीमती विजयकंवर, श्रीमती माला राजपुरोहित, राजश्री कंवर, दिव्या कंवर, टीना कंवर, पूजा व्यास, कोमल देवी, जूही देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: