Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में लू का कहर, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध अस्पताल में भर्ती

2 months ago
बीकानेर में लू का कहर, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध अस्पताल में भर्ती

बीकानेर में लू का कहर, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध अस्पताल में भर्ती

बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसी बीच लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक करने वाले डॉ. पुखराज साध खुद लू की चपेट में आ गए, जिसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार डॉ. साध को तेज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर पीबीएम अस्पताल के डायबिटीज सेंटर में भर्ती किया गया है। उनका उपचार वरिष्ठ फिजिशियन एवं डॉ. सुरेंद्र वर्मा की देखरेख में चल रहा है।

डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि डॉ. पुखराज साध पिछले कुछ दिनों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान वे लू की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें 106 डिग्री तक तेज बुखार हो गया। साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत भी शुरू हो गई। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

वहीं आशंका जताई जा रही है कि दूषित पानी या फूड पॉइजनिंग के कारण भी उनकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है। परिजनों के अनुसार सुबह उठते ही उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई थी और कुछ ही समय में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: