Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bansal
3 months ago
बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया है।

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन नीलकंठ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिकासर रीको क्षेत्र स्थित बेद वेयरहाउस में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले निवासी रुदल मंडल पुत्र इंद्रदेव मंडल (26) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल बाबूलाल, सतीश, रामेश्वर लाल और मूलाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: