Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

1 month ago
बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

खुलासा ऑनलाइन। राजस्थान में सर्दी के उतार-चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी को जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। इसके अलावा उदयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, डूंगरपुर, जालौर और पाली में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज हुआ। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर ज्यादा रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में पारा 6.5 डिग्री तक पहुंचा। चूरू और झुंझुनूं में भी सुबह-शाम ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: