बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
बीकानेर। शहर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9:05 बजे करणी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-2 पर हुआ। मृतका की पहचान सावित्री देवी पत्नी भूराराम (70) निवासी पाबूबारी, बीकानेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहीं ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा संबंधित वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ