Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बीडीओ 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

5 months ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बीडीओ 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
 एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बीडीओ 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
 
खुलासा ऑनलाइन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सवाईमाधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
 
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि मीणा नौकरी से मुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता और अन्य बिल पास करने के बदले तीन लोगों से एक-एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं, दो अन्य साथियों की राशि भी परिवादी से ही इकट्ठा कर लाने का दबाव बनाया गया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने 24 फरवरी को ट्रैप लगाया और कोटा निवासी मीणा को परिवादी से 1 लाख रुपए लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने कोटा और सवाईमाधोपुर स्थित सरकारी आवासों पर दबिश दी। कोटा में परिवार सहित रह रहे मीणा के घर की तलाशी ली गई, वहीं सवाईमाधोपुर में पंचायत समिति परिसर स्थित आवास पर भी छापा मारा गया। कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: