Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, 20 साल बाद सत्ता में वापसी, तारिक रहमान का PM बनना तय

1 month ago
बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, 20 साल बाद सत्ता में वापसी, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, 20 साल बाद सत्ता में वापसी, तारिक रहमान का PM बनना तय

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 299 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। अब तक 286 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। लगभग 20 साल बाद देश में BNP की सरकार बनने जा रही है। वर्ष 2008 से 2024 तक शेख हसीना के नेतृत्व में आवामी लीग सत्ता में रही।

इस जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की। वे पिछले वर्ष दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। वर्ष 1988 में काजी जफर अहमद के बाद से 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। अब इस चुनाव के परिणामों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेतित किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #बांग्लादेश #नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) #तारिक रहमान
Share: