Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहर किनारे मिला शव, कई घंटे बाद बनी शव लेने पर सहमति

Bansal
1 week ago
नहर किनारे मिला शव, कई घंटे बाद बनी शव लेने पर सहमति



खुलासा न्यूज,बीकानेर। नहर किनारे शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू उपखंड के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 25 केडब्यूएम में मंगलवार सुबह नहर किनारे 24 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पांचू (नोखा) के पिथरासर निवासी भीखाराम पुत्र चैनाराम नायक के रूप में हुई है। भीखाराम ओमप्रकाश के खेत में काम करता था। परिजनों ने खेत मालिक के परिवार के तीन सदस्यों पर मारपीट कर हत्या करने और शव नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। इसके बाद रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीशसिंह और कोलायत सीओ भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। देर शाम परिजन एफआईआर दर्ज कराने और पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल ले जाने पर राजी हुए। इसके बाद शव को बज्जू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
थानाधिकारी जगदीशसिंह ने बताया कि मृतक के भाई मामराज नायक, निवासी पिथरासर ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि सोमवार देर रात भीखाराम ने फोन कर बताया था कि खेत मालिक की पत्नी, बेटा और बेटी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने जान बचाने के लिए पड़ोसी के खेत में आने और भाई मामराज से उसे वहां से ले जाने के लिए कहा था।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: