खुलासा न्यूज,बीकानेर। गंदे पानी के नाले में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सुजानदेसर की है। जहां पर गंदे पानी के नाले में व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल ले जाया गया हे। शव नाले में होने के कारण सामाजिक संगठनों के सेवादारों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है और फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पायी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ