Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नाल रोड पर झाडिय़ों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में

1 month ago
नाल रोड पर झाडिय़ों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में


नाल रोड पर झाडिय़ों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी जांच में 
 बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार दोपहर एयरपोर्ट सर्किल से नाल रोड की ओर करीब एक किलोमीटर दूर झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह राजपूत ने झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों को मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान संदीप श्रीकांत दूबे उम्र 44 वर्ष निवासी पी.एन. रोड, हनुमान नगर, टेकड़ी, भांडुप वेस्ट, मुंबई के रूप में हुई।सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजा कुमार, शोएब भाई, मो. जुनैद खान, लक्ष्मण राजपूत और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। नाल थाना पुलिस के कालूराम पंवार व सुभाष सहित पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: