Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नहर में तैरता मिला युवक का शव, 9 दिन पहले हुआ था लापता

Bansal
2 months ago
बीकानेर: नहर में तैरता मिला युवक का शव, 9 दिन पहले हुआ था लापता

बीकानेर: नहर में तैरता मिला युवक का शव, 9 दिन पहले हुआ था लापता

बीकानेर। इंदिरा गांधी मुख्य नहर के 507 हैड के पास शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त नौ दिन पूर्व लापता हुए सरदारशहर निवासी युवक के रूप में हुई है। कार्यवाहक प्रभारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि नहर में शव होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला।

शिनाख्त के लिए सभी थानों में सूचना भेजी गई। इस दौरान पता चला कि सरदारशहर निवासी राहुल स्वामी के नहर में गिरने की आशंका को लेकर 9 दिन पहले बिरधवाल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छत्तरगढ़ थाने में शव की शिनाख्त राहुल के रूप में की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: