Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव ट्रेन की चपेट में आने से मौत

rk
7 hours ago
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव ट्रेन की चपेट में आने से मौत


बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव ट्रेन की चपेट में आने से मौत
 बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास सोमवार दोपहर एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद आरपीएफ, जीआरपी पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे सूचना मिली कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की पहचान आसूराम पुत्र मालाराम उम्र 65 वर्ष, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: