शहर के इस तालाब में युवक का मिला शव, दो दिन से था लापता
बीकानेर। शहर के नयाशहर इलाके में एक तालाब में एक युवक का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई रामभरोसे मीणा से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दो दिन पहले करमीसर निवासी युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट नाल थाने में दर्ज करवाई गई थी। जानकारी के अनुसार युवक कालूराम (36) पुत्र भैराराम जाति मेघवाल निवासी रामदेव मंदिर के पीछे करमीसर के रूप में हुई है। युवक का शव फूलनाथ तालाब से गोताखोर दिनेश शर्मा, राजा सेवक ,वरुण शर्मा, राहुल,वरुण के सहयोग से निकाला गया है। बरहाल युवक के शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ