Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नहर में डूबे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ टीम ने चलाया तलाशी अभियान

Bansal
17 hours ago
बीकानेर: नहर में डूबे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ टीम ने चलाया तलाशी अभियान

बीकानेर: नहर में डूबे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ टीम ने चलाया तलाशी अभियान 

बीकानेर। मोहाली निवासी युवक राजकुमार का शव शनिवार देर शाम इगानप मुख्य नहर से बरामद किया गया। वह बज्जू फांटा के पास नहर में डूबा था। एसडीआरएफ टीम ने करीब 200 मीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। राजकुमार शुक्रवार को कालीनाडी धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ था। नहर में नहाते समय वह तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद से बज्जू पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी।तलाशी अभियान के दौरान मृतक के पिता और अन्य श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बज्जू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहाली से आए करीब दो दर्जन श्रद्धालु, जो दो दिनों से मौके पर रुके थे, शव मिलने के बाद वापस लौट गए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने बताया कि नहर में तेज बहाव और ज्यादा गहराई के कारण तलाशी अभियान मुश्किल था। लगातार कोशिशों के बाद दूसरे दिन युवक का शव मिल सका।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: