Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मोहता चौक में गूंजे ‘बोल नमः शिवाय’: 51 किलो भांग के साथ परकोटे में होली महोत्सव की शुरुआत, देखे वीडियो

rk
3 months ago
मोहता चौक में गूंजे ‘बोल नमः शिवाय’: 51 किलो भांग के साथ परकोटे में होली महोत्सव की शुरुआत, देखे वीडियो
मोहता चौक में गूंजे ‘बोल नमः शिवाय’: 51 किलो भांग के साथ परकोटे में होली महोत्सव की शुरुआत, देखे वीडियो 
 
 

बीकानेर। जैसे ही घड़ी ने 11:56 बजाए, मोहता चौक का माहौल अचानक बदल गया और ‘बोल नमः शिवाय’ के जयकारों के साथ विजया प्रेमियों की टोलियां सक्रिय हो उठीं। राह चलते लोग रुककर इस अनोखे दृश्य का आनंद लेने लगे। दरअसल, बीकानेर में होली केवल एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। परकोटे के भीतर हर साल आयोजित होने वाला भांग सम्मेलन देशभर के रसियों को आकर्षित करता है और इसी कड़ी में मोहता चौक में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
 
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद करीब 51 किलो भांग छानी गई। दूध और ड्राई फ्रूट से तैयार विशेष ठंडाई ने माहौल को और रंगीन बना दिया। भांग का प्रसाद ग्रहण करते ही लोग ढोल की थाप पर झूमते नजर आए, कहीं फिल्मी गीतों पर नृत्य हुआ तो कहीं पारंपरिक फाग के गीतों की गूंज सुनाई दी। ‘भांग का रंग जमा हो चकाचक…’ जैसे गीतों ने पूरे चौक को होली के रंग में सराबोर कर दिया।
 
बीकानेर की होली में मस्ती के साथ आस्था भी घुली रहती है। यहां विजया का सेवन ‘बोल नमः शिवाय’ के जयकारों के बीच किया जाता है, जिससे शिव भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलता है। आयोजकों का कहना है कि भांग संस्कृति की बात हो तो वाराणसी का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन बीकानेर भी इस परंपरा में किसी से कम नहीं। यहां होली से लगभग एक सप्ताह पहले ही आयोजन शुरू हो जाते हैं और धुलंडी पर भी विशेष कार्यक्रम होते हैं।
 
परकोटे में मंगलवार शाम से ही होली की धूम मच गई है। आज फक्कड़दाता की रम्मत बारह गुवाड़ चौक में होगी, इसके बाद अन्य चौकों में भी रम्मत का आयोजन किया जाएगा। हर्षों और व्यासों के बीच पानी डोलची का पारंपरिक खेल खेला जाएगा। वहीं, होली के दिन हर्ष समाज का दूल्हा निकलेगा, जिसका विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा दूल्हे की तरह स्वागत किया जाएगा। बीकानेर की यह अनोखी परंपरा हर साल शहर को रंग, गुलाल, फाग और विजया की ठंडाई के संगम में सराबोर कर देती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: