खुलासा न्यूज,बीकानेर। खेत में बम मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सूरतगढ़ सर्कल के राजियासर थाना क्षेत्र के चक 235 आरडी रोही रायांवाली की है। जहां पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक जंग लगा हुआ बम मिला। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया गया और बम के चारों ओर मिट्टी से भरे बैग लगाकर सुरक्षित घेरा बनाया गया। पुलिस के मुताबिक बम का आगे का हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था इसलिए लंबाई का आकलन नहीं हो सका। मगर इसका व्यास करीब तीन से चार इंच के बीच बताया गया।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने खेत के आसपास आवाजाही पूरी तरह रोक दी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ