Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शहर के इन इलाकों में सट्टेबाजों ने बनाया अपने प्रमुख ठिकानें, रोजाना करोड़ों रुपये की लेन-देन

rk
2 months ago
शहर के इन इलाकों में सट्टेबाजों ने बनाया अपने प्रमुख ठिकानें, रोजाना करोड़ों रुपये की लेन-देन


शहर के इन इलाकों में सट्टेबाजों ने बनाया अपने प्रमुख ठिकानें, रोजाना करोड़ों रुपये की लेन-देन
बीकानेर।  बीकानेर शहर में अगर देखा जाये तो सट्टे का बड़ा अड्डा बना हुआ है जहां करोड़ों रुपए की हार जीत हर मैच पर होता है। आईपीएल मैचों को लेकर सटोरियों ने अपने सुरक्षित ठिकाने बना रखे है। बीकानेर के क्रिकेट सट्टा जगत में नोटों की बरसात शुरू हो गई है। सट्टेबाजी का अंतर्राष्ट्रीय गढ़ कहे जाने वाले भारत में हो रही है। 28 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के इस सौजन में 84 मैच होंगे। स‌ट्टा जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बार आईपीएल सीजन मोटी कमाई का गोल्डन चांस होने के कारण बीकानेर के बड़े बुकियों ने जयपुर, दिल्ली, मुंबई से लेकर दुबई तक अपना नेटवर्क मजबूत कर यहां अपने हाईटेक ठिकाने तैयार कर लिये है।
आजतक के इतिहास में यह आईपीएल का सबसे बड़ा सौजन होगा, जिसमें 10 टीमें भाग ले रही है, प्रत्येक टीम 16-16 लीग मैच खेलेगी, जो पहले के 14-14 मैचों से बहुत अधिक है, यह दूनमिंट 28 मार्च से शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा।
सूत्रों ने बताया है कि बीकानेर में क्रिकेट  बुकियों ने अपने ठिकानों के लिये शहर के नजदीकी फार्म हाउसों, रिसोंटों, होटलों और आलिशान आपर्टमेंटों के फ्लेट बुक करवा लिये है, इन बुकियों ने बीकानेर समेत नोखा, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, सरदारशहर, श्रीगंगानगर, नागौर के अलावा अन्य महानगरों के बुकियों तक अपने नेटवर्क की हाईटेक लाईने दे दी है। पुलिस ने भी आईपीएल के दौर में क्रिकेट बुकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर है। इसके साथ ही शहर के व्यास कॉलोनी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जस्सूसर गेट, झंवरों का चौक, लखोटियां का चौक, डागा चौक, कोटगेट फड़बाजार,पट्टी पेडे के पास सहित शहर की कई गलियों में सटोरियों ने अपना धंधा जमा रखा है। 
अब यह सारा अवैध कारोबार हाईटेक होकर वाट्सएप लाईनों से जुड़ गया है. जिसको पकडऩा मुश्किल हो गया है, मगर पुलिस के लिये नामुमकिन नहीं है, क्योंकि पुलिस के पास भी हाईटेक अपराधों को पकडऩे के लिये आधुनिक संसाधनों की कमी नहीं होती है।
कर रखी है। इधर पुलिस ने भी आईपीएल के इस सीजन में क्रिकेट बुकियों के नेटवर्क को भेद कर बड़ी कार्यवाही की योजना बनाई है, योजना के तहत पुलिस ने बीते सालों में पकड़े गये छोटे-मोटे तमाम बुकियों की कुण्डली जुटानी शुरू कर दी है। नये बुकियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाकर उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम को बुकियों के ठिकानों का सुराग लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि क्रिकेट सट्टा बड़ा अपराध है, लेकिन बीकानेर सालों से क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र बना हुआ है। बीकानेर एसपी के लिए ये एक चुनौती बना हुआ है लेकिन एक बड़ी कार्यवाही एसपी के निर्देश पर नयाशहर थाना ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में छापा मारकर लाखों रुपये का हिसाब व मोबाइल लेपटॉप सहित चार जनों को दबोचा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: