Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

ब्रेकिंग : 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्यू ऑपरेशन शुरू

1 month ago
ब्रेकिंग : 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्यू ऑपरेशन शुरू

ब्रेकिंग : 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्यू ऑपरेशन शुरू

कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमें मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चलता है। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई।

विधायक संदीप शर्मा सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा- ये बिल्डिंग एकदम से धंसी है। काफी लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई है। 8-10 लोगों को निकाला गया है। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: