Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर : जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

2 months ago
बड़ी खबर : जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है।

विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए।

मामला एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है। जवाहर नगर थाने के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: