बड़ी खबर:सोलर प्लांट काम करने आये युवक का शव नहर में मिला, पुलिस पहुंची मौके पर
बड़ी खबर:सोलर प्लांट काम करने आये युवक का शव नहर में मिला, पुलिस पहुंची मौके पर
बीकानेर। एक लापता युवक का शव सोमवार को बज्जू क्षेत्र की इंदिरा गांधी नहर में मिला। जिसकी सूचना पर बज्जू व गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पंजाब फाज्लिका निवासी सुखचेन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुखचेन सिंह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ गजनेर थाना के एक सोलर प्लांट में काम करने के लिए आया था, लेकिन 12 जून को लापता हो गया। जिसकी सूचना गजनेर पुलिस को दी गई। सोमवार को बज्जू थाना क्षेत्र की आरडी 860 हैड पर सुखचेन का शव नहर में मिला। जिसकी सूचना पर बज्जू व गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा रमन सिंह भी मौके पर पहुंचे। रमन सिंह ने बताया कि उसका भतीजा सुखचेन सिंह को उसके गांव के कुछ लडक़े यहां काम करने के लिए लाये थे। लेकिन वह यहां परेशान था, जब भी फोन पर बात होती थी तो कहता था कि यहां उसके साथ मारपीट करते है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ