Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बडी खबर: फिर डिग्गी में डूबने से पिता पुत्री की मौत, अब तक 9 मौत हो चुकी है डिग्गी में डूबने से, सुरक्षा के नहीं है पूरे इंतजाम

2 months ago
बडी खबर: फिर डिग्गी में डूबने से पिता पुत्री की मौत, अब तक 9 मौत हो चुकी है डिग्गी में डूबने से, सुरक्षा के नहीं है पूरे इंतजाम


बडी खबर: फिर डिग्गी में डूबने से पिता पुत्री की मौत, अब तक 9 मौत हो चुकी है डिग्गी में डूबने से, सुरक्षा के नहीं है पूरे इंतजाम
बीकानेर।   नाल थाना क्षेत्र के बच्छासर गांव में डिग्गी में डूबने से पिता-पुत्री की मृत्यु हो गई। यह घटना देर रात हुई। मृतकों की पहचान कपूरीसर निवासी गोरखाराम मेघवाल और उनकी 22 वर्षीय पुत्री सुशीला के रूप में हुई है। गोरखाराम बच्छासर में अपने ससुर परमेश्वर राम की जमीन पर खेती का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, देर रात सुशीला खेत में बनी डिग्गी पर पानी भरने गई थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं। बेटी को बचाने के प्रयास में गोरखाराम भी डिग्गी में उतर गए। इस दौरान दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। नाल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यह पहली बार नहीं है जब बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में खुली डिग्गियों में डूबने से हादसे हुए हैं। पूर्व में भी बच्चे, महिलाएं और पशु इन डिग्गियों का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद, सुरक्षा दीवार, जालियां या चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे गंभीर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन डिग्गियों के आसपास सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: