बड़ी खबर: शहर के लखोटिया चौक में एक घर में लगी आग, मची अफरा तफरी, मौहल्लेवासी आग पर काबू पाने का कर रहे है प्रयास
बड़ी खबर: शहर के लखोटिया चौक में एक घर में लगी आग, मची अफरा तफरी, मौहल्लेवासी आग पर काबू पाने का कर रहे है प्रयास
बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में रविवार दोपहर अचानक एक घर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार लखोटिया चौक स्थित एक मकान में आग लग गई। आग की चपटों को देख इलाके में हडक़ंप मच गया। पड़ोसी मकान के लोगों ने मकान की छत से बाल्टियों से पानी गिराकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन आग इतनी तेज है कि आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि तंग गलियां होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल है, ऐसे में छोटी गाड़ी ही मौके पर पहुंचने में सक्षम होगी। फिलहाल मौके पर आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत से बाल्टियों के जरिए पानी डाल रहे है। बताया जा रहा है लखोटिया चौक में रहने वाले पारीक जी के मकान में आग लगी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ