Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अभी- अभी आई बड़ी खबर: शहर के इस कांग्रेसी नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फयरिंग, पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के लगी गोली

2 months ago
अभी- अभी आई बड़ी खबर: शहर के इस कांग्रेसी नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फयरिंग, पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के लगी गोली


अभी- अभी आई बड़ी खबर: शहर के इस कांग्रेसी नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फयरिंग, पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के लगी गोली
बीकानेर संभाग के चूरु  जिले के रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने 12 से ज्यादा राउंड फायर किए। हमला वार्ड संख्या 21 में रहने वाले पार्षद और कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल के घर व्हाइट हाउस पर हुआ।
पार्षद घर पर नहीं थे
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए कांग्रेस नेता के घर की लोकेशन और जानकारी पक्की की। इसके बाद घर के मेन गेट पर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के समय पार्षद राजेंद्र बबेरवाल घर में नहीं थे। राजेंद्र की पत्नी, बेटी, पिता, भाई सुनील बवेरवाल और उनकी पत्नी घर में ही मौजूद ​थे।
फायरिंग की सूचना के बाद डीएसपी इंसार अली और सीआई गौरव खिडिय़ा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र बबेरवाल पार्षद होने के साथ ही प्रॉपर्टी व्यवसायी भी हैं। ऐसे में पुलिस रंजिश और धमकी समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी पूर्व पार्षद बोले- गोलियों के खोल बिखरे पड़े थे
राजेंद्र बबेरवाल के पड़ोसी और पूर्व पार्षद दिनेश कुमावत ने बताया- घर के बाहर सुबह करीब साढ़े पांच बजे पटाखों के जैसी तेज आवाज आई। इसके बाद मैं भी दौडक़र घर के बाहर आया। देखा तो बाहर गोलियों के खाली खोल बिखरे पड़े थे।
इस वारदात के जरिए डराने-धमकाने का प्रयास किया गया है। साथ ही प्रशासन को बदमाशों ने चुनौती दी है। आम आदमी का जीना दूभर कर रखा है। डर और भय का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग की
चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया- घटना की सूचना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान चूरू के तारानगर रोड पर डीएसटी और पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में अनमोल नाम के बदमाश के गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं उसके साथी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी पंजाब के बताए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: