Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

भाई ने अपनी बहन की मौत के पीछे पति सास ननद को ठहराया जिम्मेदार, इनके उकसाने ने बहन ने की आत्महत्या

rk
1 week ago
भाई ने अपनी  बहन की मौत के पीछे पति सास ननद को ठहराया जिम्मेदार, इनके उकसाने ने बहन ने की आत्महत्या



भाई ने अपनी  बहन की मौत के पीछे पति सास ननद को ठहराया जिम्मेदार, इनके उकसाने ने बहन ने की आत्महत्या
बीकानेर।  बज्जू थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रांधी में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताडऩा का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।भेलू निवासी विश्वजीतसिंह पुत्र विशालसिंह ने पुलिस को यह रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पार्वती कंवर का विवाह वर्ष 2010 में ग्रांधी निवासी जीतुसिंह पुत्र भगवानसिंह के साथ हुआ था।शुरुआती वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले लगभग पांच वर्षों से पार्वती कंवर को उसके पति जीतुसिंह, सास गंगाकंवर और ननद विमला कंवर द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, पार्वती कंवर को बार-बार ताने दिए जाते थे, उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे पीहर पक्ष से मिलने या बात करने से रोका जाता था। उसे परिवार के किसी भी विवाह, समारोह या शोक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाता था, यहां तक कि उसकी सगी बहनों के विवाह में भी उसे पीहर नहीं भेजा गया।
परिजनों का आरोप है कि परिवार के बुजुर्गों ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रताडऩा जारी रही। पार्वती कंवर कभी-कभी छिपकर फोन पर अपने भाई को अपनी पीड़ा और ससुराल पक्ष के दुव्र्यवहार के बारे में बताती थी।
लगातार मानसिक वेदना और प्रताडऩा के कारण पार्वती कंवर ने 25 मई 2026 को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति जीतुसिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह, सास गंगाकंवर और ननद विमला कंवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने परिवाद के आधार पर बीएनएस की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह आरपीएस कर रहे हैं।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #khulasa #k
Share: