Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

चलती ट्रेन से देवर ने भाभी को नीचे फेंका, पटरियों के पास मिली लहूलुहान, अंबाला जा रही थी

rk
2 months ago
चलती ट्रेन से देवर ने भाभी को नीचे फेंका, पटरियों के पास मिली लहूलुहान, अंबाला जा रही थी

चलती ट्रेन से देवर ने भाभी को नीचे फेंका, पटरियों के पास मिली लहूलुहान, अंबाला जा रही थी

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में रेल की पटरियों के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। आरोप है कि महिला को उसके सगे देवर ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

बेहोशी की हालत में मिली थी कुसुम

जानकारी के अनुसार- देवनगर के पास पटरियों पर महिला को देख लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पायलट कुलदीप और नर्सिंगकर्मी शिवनिवास मौके पर पहुंचे। जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोश थी और उसके शरीर व हाथों पर गंभीर चोटों के निशान थे।

होश आया तो सुनाई आपबीती

अस्पताल में इलाज के बाद जब महिला को होश आया, तो उसने अपनी पहचान कुसुम के रूप में बताई। महिला ने बताया वह सूरतगढ़ के पास एक ईंट भट्टे पर रहती है। वह अपने देवर सोनू के साथ ट्रेन में सवार होकर श्रीगंगानगर से अंबाला जा रही थी। देवनगर के पास पहुंचते ही सोनू ने उसे अचानक चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

GRP कर रही मामले की जांच

अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना जीआरपी (GRP) पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब कुसुम से पूछताछ कर रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: