बीकानेर: रात में ताले तोड़कर चोरी, नकदी व जेवरात पार, मामला दर्ज
बीकानेर: रात में ताले तोड़कर चोरी, नकदी व जेवरात पार, मामला दर्ज
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के गोयलरी गांव में चोरी की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के समय घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में श्याम सिंह भाटी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थी के अनुसार 12 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो घर से नकदी और जेवरात गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ