Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, सडक़ पर मची चीख पुकार, कई लोग हुए घायल

2 weeks ago
अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, सडक़ पर मची चीख पुकार, कई लोग हुए घायल


अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, सडक़ पर मची चीख पुकार, कई लोग हुए घायल
 बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके के थारुसर गांव के पास रविवार दोपहर एक सडक़ दुर्घटना घटित हुई जिसमें कई लोग घायल हुए। मिली जानकारी के अनुसार थारुसर गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे  के  हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राववाला से रावतसर जा रही यात्री बस थारूसर गांव के अंदर अचानक चालक के नियंत्रण खो देने से पलट गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल पूगल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में रशीदा (45) पत्नी रमजान, निवासी थारूसर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: