Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बिना टैक्स जमा कराए चल रही बसें होंगी सीज, 7 दिन का विशेष अभियान शुरू

rk
5 days ago
बिना टैक्स जमा कराए चल रही बसें होंगी सीज, 7 दिन का विशेष अभियान शुरू

बिना टैक्स जमा कराए चल रही बसें होंगी सीज, 7 दिन का विशेष अभियान शुरू

जयपुर। जयपुर परिवहन विभाग ने बिना टैक्स जमा कराए सड़कों पर चल रही बसों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। आरटीओ प्रथम ने बुधवार से 7 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें बकाया टैक्स वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया - इस अभियान के जरिए बसों से लंबित रेवेन्यू की वसूली पर फोकस रखा गया है। विभाग ने ऐसी 360 बसों को चिन्हित किया है, जिन पर टैक्स बकाया है और ये बसें लगातार सड़कों पर संचालित हो रही हैं।

हर इंस्पेक्टर को टारगेट, मौके पर होगी कार्रवाई
अभियान के तहत सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन बसों की जांच करें। बिना टैक्स जमा कराए चल रही बसों को मौके पर ही सीज किया जाएगा और बकाया राशि की वसूली की जाएगी।
हर इंस्पेक्टर को तय संख्या में बसों का टारगेट दिया गया है, जिसकी सात दिन के भीतर समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को साफ कहा- इस अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी।

लापरवाही पर मुख्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि तय समय में वसूली सुनिश्चित करना है। अगर कोई इंस्पेक्टर अपने हिस्से की बसों से वसूली नहीं करता है, तो उसके खिलाफ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीटीओ कर रहे मॉनिटरिंग
अभियान की मॉनिटरिंग डीटीओ नाथु सिंह कर रहे हैं। रोजाना फील्ड से रिपोर्ट ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी टीमों की कार्रवाई प्रभावी तरीके से चल रही है और रेवेन्यू वसूली में तेजी आए।
परिवहन विभाग का मानना है कि इस 7 दिन के अभियान से बकाया टैक्स वसूली में सुधार होगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त संदेश जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: