Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: कारोबारी दंपती ने झांसा देकर हड़पे गहने, 32800000 की ठगी

Bansal
11 hours ago
बीकानेर: कारोबारी दंपती ने झांसा देकर हड़पे गहने, 32800000 की ठगी

बीकानेर: कारोबारी दंपती ने झांसा देकर हड़पे गहने, 32800000 की ठगी 

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर के साथ 3 करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपये से अधिक के सोने के जेवरात की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को हैदराबाद का बड़ा स्वर्ण व्यापारी बताकर पहले विश्वास कायम किया और फिर करोड़ों रुपये के कुंदन व जड़ाऊ जेवरात हड़प लिए। पीड़ित ज्वैलर की शिकायत पर गंगाशहर पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगाशहर नई लाइन चौपड़ा स्कूल के पास स्थित किसनलाल सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल, 26 में कांता सिरजा और उसका पति नवीन उनके प्रतिष्ठान पर आए। उन्होंने खुद को हैदराबाद के अशोक नगर स्थित फर्म ‘श्री गोल्ड एंड डायमंड्स’ का संचालक बताया। आरोपियों ने जीएसटी सर्टिफिकेट व पहचान पत्र दिखाकर बीकानेर की प्रसिद्ध कुंदन व जड़ाऊ ज्वैलरी खरीदने की इच्छा जताई।

व्यापारी किसनलाल ने शुरुआत में 17.31 लाख रुपये के जेवर दिए, जिसके एवज में आरोपियों ने 10 लाख रुपये ऑनलाइन चुका दिए। इसके बाद आरोपियों ने मई व अगस्त, 26 में कई बार में करोड़ों रुपये के आभूषण तैयार करवाए। विश्वास बनाए रखने के लिए उन्होंने बीच-बीच में 4.99 लाख, 2.50 लाख और 10 लाख रुपये जैसी कुछ रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की।  आरोपियों ने 19 अगस्त को तैयार माल लेने के अलावा करीब 1246.29 ग्राम (लगभग 1.25 किलो) सोना ‘अप्रूवल’ (पसंद आने पर बिल कटवाने) के नाम पर लिया। जब पीड़ित ने बकाया रकम और अप्रूवल माल के 1.42 करोड़ रुपये मांगे, तो दंपती टालमटोल करने लगे। 2 अक्टूबर को तकाजा करने पर आरोपियों ने साफ कह दिया कि उनका इरादा शुरुआत से ठगी का था। उन्होंने पीड़ित को धमकी दी कि फर्म का जीएसटी पता फर्जी है और वे रुपये नहीं लौटाएंगे। पीड़ित के अनुसार कुल 3,28,85,105 रुपये के आभूषण हड़पे गए हैं। गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: