Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रेलर में घुसी कैंपर, ड्राइवर की मौके पर मौत

4 months ago
बीकानेर: ट्रेलर में घुसी कैंपर, ड्राइवर की मौके पर मौत

बीकानेर: ट्रेलर में घुसी कैंपर, ड्राइवर की मौके पर मौत
अरजनसर।  भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से बोलेरो कैंपर गाड़ी टकरा गई, जिससे कैंपर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकरणपुर निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर गाड़ी अचानक आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महाजन थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: