खुलासा न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर कार और पिकअप की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नेशनल हाईवे से करीब 11 दूसर खाखी धोरा मंदिर से दो किलोमीटर बिग्गा की और की है। जहां पर ओवरटेक के प्रयास में कार और पिकअप में भिड़ंत हो गयी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों युवक बीकानेर के रहने वाले है और सालासर दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं पिकअप में भी तीन जने सवार थे। जिनको चोटें लगी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ