Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, बाप-बेटे की मौत

4 months ago
बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, बाप-बेटे की मौत

बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, बाप-बेटे की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की कार बेकाबू होकर नेशनल हाईवे-148 की पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। एक मासूम सुरक्षित बच गया।

परिवार में बड़े बेटे की 19 फरवरी को शादी हुई थी। परिवार दूल्हा-दुल्हन को ढोक लगवाने सांवरिया सेठ मंदिर गया था। लौटते समय दूल्हे की किसी बात पर छोटे भाई से कहासुनी हो गई थी, तो वह दुल्हन और 2 सालों के साथ रास्ते में उतर गया, ऐसे में उनकी जान बच गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को विजयनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को JLN अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार- लांबाहरिसिंह (टोंक) निवासी नोरत जांगिड़ (50) पुत्र बद्री खाती अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सांवरिया सेठ मंदिर गए थे। 19 फरवरी को बड़े बेटे कमल जांगिड़ की शादी हुई थी, ऐसे में जोड़े को ढोक लगाने सांवरिया सेठ मंदिर गए थे। शनिवार रात 8 बजे 11 लोग मारुति वैन से रवाना हुए और रविवार सुबह करीब 5 बजे दर्शन किए।

घर लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे-148 पर भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में विजय गोशाला के पास उनकी वैन अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: