Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह कार-ट्रेलर की टक्कर, डॉक्टर सहित 4 घायल, इलाज जारी

1 week ago
बीकानेर में इस जगह कार-ट्रेलर की टक्कर, डॉक्टर सहित 4 घायल, इलाज जारी

बीकानेर में इस जगह कार-ट्रेलर की टक्कर, डॉक्टर सहित 4 घायल, इलाज जारी

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर हुए सड़क हादसे में घायल ड्राइवर की पत्नी ने अब नापासर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह हादसा 10 जुलाई को रायसर के पास हुआ था, जिसमें सीएमएचओ कार्यालय बीकानेर की अनुबंधित स्विफ्ट कार को एक बिना नंबर ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि सुजानदेसर निवासी शालू तंवर ने इस संबंध में लिखित रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 10 जुलाई की सुबह उनके पति गोवर्धन गहलोत बीकानेर सीएमएचओ ऑफिस के डॉ. नरेन्द्र सिंह पडिहार, डॉ. सुमित्रा पंवार और ओमसिंह राईका को लेकर कतरियासर जा रहे थे। सुबह करीब 09:30 बजे रायसर में भादरिया राय होटल के सामने एक अज्ञात बिना नंबर ट्रेलर ने उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में गोवर्धन के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। डॉ. सुमित्रा पंवार भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार सभी घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। पति के गंभीर इलाज में व्यस्त होने के कारण शालू तंवर घटना के पांच दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा सकीं। पुलिस ने बिना नंबर ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मूलाराम कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: