Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी से टक्कर मारते हुए जानलेवा हमले का मामला, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

6 days ago
पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी से टक्कर मारते हुए जानलेवा हमले का मामला, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को मामले में निरूद्ध किया है। मामला बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में 19 जुलाई को परिवादी बाबुखान ने रिपोर्ट दी थी कि वह 19 जुलाई को अपने अन्य परिजनों और परिचितों के साथ भरूखीरा से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान हिस्ट्राीशीटर सुल्तान खां, देवीङ्क्षसह,, निजाम अली सहित अन्य ने जान से मारने की नियत से पीछा कर पुगल रोड़ पर बोलेरो कैंपर गाड़ी से परिवादी की गाड़ी के पीछे से व साईड से टक्कर मारते हुए गाड़ी को पलटाने का प्रयास किया। जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।

 

परिवादी ने बताया कि बचाव में उसने लाइसेंंस धारी बंदूक दिखाकर डराया तो आरोपी पीछे हटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
जांच करते हुए पुलिस टीम ने थानाधिकारी बीछवाल दिगपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने जांच करते हुए हिस्ट्रीशीटर सुल्तान खां निवासी ख्वाजा कॉलोनी को इस प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

न्याायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने पुछताछ के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जिसके चैसिस नंबर मिटाए हुए थे, गाड़ी में रखे कट्टे, लाठी, दो लोहे के पाईप बरामद किए साथ ही पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। फिलहाल आरोपी से पुछताछ जारी है व अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाा रहे हैं।  कार्रवाई करने वाली टीम में राजकुमार, सुरेश कुमार, भगवानाराम, विजयपाल शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: