Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गंगाशहर क्षेत्र में युवक पर हमले का मामला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,

2 weeks ago
गंगाशहर क्षेत्र में युवक पर हमले का मामला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों गंगाशहर क्षेत्र में युवक पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सभी को न्यायालय में पेश किया। जिनमें से दो को केन्द्रीय कारागृह न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। वहीं चार नाबालिग को किशोर गृह भेजा है। गिरफ्तार युवकोंं में चौखुंटी क्षेत्र में रहने वाला जावेद हुसैन उर्फ मोनू और रामगेट निवासी रियाजूद्दीन सिकलीगर है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हे ।

 

 

वहीं मामले में चार नाबालिग को निरूद्ध कर किशोर गृह भेजा गया है। बता दें किे बीते दिनों गंगाशहर क्षेत्र में जोशीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। इस सम्बंध में घायल के पिता सुनील जोशी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका बेटा गौरव अपने मित्र ज्ञानांश आचार्य के साथ सुन्दरलाल छत्ते वाले का यहां छत्ता खाने गया था। वापस घर लौटते समय बाफना स्कूल के पास बातचीत कर रहा था कि इस दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने सरियों व लोहे की रोड से उसके हाथ,पांव व सिर पर वार किया। जिसे बचाने के लिये उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई है। वहीं ज्ञानांश आचार्य के सिर व पैर में चोट आर्ई। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया जाना बताया गजा रहा है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: