घरों में सेंधमारी का मामला, चोरी की वारदात का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। घरों में सेंधमारी कर चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 7 जून को परिवादी सुरेश कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 21 मई को वह बाहर गया हुआ था और 5 जून को वापिस आया तो देखा की घर के ताले टूटे मिले। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से ढ़ाई लाख रूपए नकदी व गहने चोरी कर लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में संलिप्त संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी से अन्य चोरियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है ।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, मुन्नाराम, सतीश कुमार, छगनलाल, रविन्द्र, मितेन्द्र शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ